दुकान का बिना अनुमति के ताला तोड़कर सामान को जबरन रखा, समाधान दिवस में की शिकायत

डिजिटल संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। शनिवार को मौहल्ला अमीर अली निवासी रियाज अशरफ ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम पर नगर पंचायत की दुकान संख्या 109 आवंटन द्वारा दी गयी है। जो स्टेट बैंक शाहबाद के पीछे (पुरानी पैंठ में) नगर पंचायत की दुकानों में स्थित है। रियाज अशरफ का आरोप है कि दिनांक 25-05-2025 को दोपहर लगभग 2 बजे उनकी बिना अनुमति के दुकान का ताला तोड़कर फयाज निवासी मौ० फर्राशान ने अपना वर्तन आदि बेचने का सामान रखकर दुकान पर अबैध रूप से कब्जा करने कर लिया, रियाज अशरफ का कहना है कि उनके द्वारा न तो कोई किरायानामा लिखकर दिया गया है और न ही उससे कोई एडवांस रकम ली है और न ही किराये पर दी है और न ही बेची। उपरोक्त दुकान भी उनके नाम से आवंटन है जिसकी छायाप्रति संलग्न है तथा जो नगरपालिका में किराया जमा करता है। उसकी अतिंम रसीद की छायाप्रति तथा जितना किराया नगरपालिका को जमा किया उसकी सारी रसीदें उसके पास मौजूद है। रियाज अशरफ का कहना है कि जैसे ही उन्हें उपरोक्त घटना की जानकारी हुई थी तो उसने अपनी उपरोक्त दुकान पर जाकर देखा और फयाज से पूछा तो वह आग बबूला हो गया और झगड़ा फसाद पर उतारू हो गया और जबरन उसकी दुकान अपनी दुकान बताने लगा।





