क्षेत्राधिकारी ने शिवालय में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

डिजिटल संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के आदेश पर क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह ने नगर के लक्खी बाग स्थित शिव मंदिर और ढकिया क्षेत्र के गांव परौता स्थित शिव मंदिर पर कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल पंकज पंत, ढ़किया चौकी इंचार्ज मनोज चौधरी साथ रहे। सावन का दूसरा सोमवार कल है। रविवार का मात्र एक दिन शेष रह गया है। इसको लेकर मंदिर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। चूंकि जलाभिषेक के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं।





