समाधान दिवस में आईं 15 शिकायतें, 2 का मौके पर हुआ निस्तारण

डिजिटल संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 15 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।समाधान दिवस के दौरान नागरिकों ने बिजली, पानी, राजस्व, और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अपर जिलाधिकारी ने शेष लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय, तहसीलदार अमित कुमार,नायब तहसीलदार हरीश जोशी,बीडीओ प्रमोद सिंह, सीडीपीओ दीपक कुमार समेत समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।





