सड़क हादसे में एक की मौत

डिजिटल संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। शुक्रवार देर रात शाहबाद- बिलारी स्टेट हाइवे पर मित्तरपुर गांव के पास बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद के करीमगंज का 20 वर्षीय युवक मुलायम सिंह किसी काम से बाइक पर सवार होकर सैफनी की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में मित्तरपुर गांव के पास बाइक और ई रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मुलायम सिंह की मौत हो गई। शव को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया।





