क्षेत्रीय19/07/2025
गोवंशीय पशु से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल
S
Sumit Kumar
डिजिटल संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। अपनी पत्नी उपासना और अपनी मां अनीता को साथ लेकर अपने गांव ग्राम दिव्यापुर थाना सेफनी जा रहे 30 वर्षीय सुनील कुमार गौवंशीय पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े जिससे सुनील, सुनील की मां और पत्नी भी घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।





