The Public Points

स्वतंत्र पत्रकारिता — आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Categories

  • राजनीति
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • दुनिया
  • प्रौद्योगिकी
  • मनोरंजन

Quick Links

  • Home
  • Shorts
  • About Us
  • Contact Us
  • Search
  • Editorial Guidelines

Copyright © 2026 The Public Points. All rights reserved.

Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerContact
logo

The Public Points

Online — replies within a day

Back to Home
क्षेत्रीय05/07/2025

तालाब में गिरकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

S
Sumit Kumar
तालाब में गिरकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

संवाददाता

शाहबाद/रामपुर। शनिवार को शाहबाद नगर के कानून गोयान मोहल्ले के तालाब के पास भाई के साथ खेलते समय 3 साल का मासूम बच्चे रेहान की तालाब में गिरकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर को रेहान अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक तालाब के किनारे पहुंचकर उसमें गिर गया। साथ खेल रहे भाई ने घर जाकर बताया तो परिजनों ने तालाब में बच्चे को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बच्चे को खोजते खोजते शाम हो गई। पानी में तलाश कर रहे पिता और लोगों को शाम में तालाब के दूसरे छोर पर मासूम के सिर से पैर टकराया। आनन फानन में रेहान को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी अकील शाहबाद के मोहल्ला कानून गोयान में किराए पर रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते है। परिजन देर शाम में बच्चे का अंतिम संस्कार करने अपने गांव हिम्मतपुर ले गए।

Share:
FacebookTwitterWhatsApp

Related News

आगामी चुनावों से पहले शिक्षक विधायक ढिल्लो की सक्रियता, सैफ़नी में की अहम बैठक
क्षेत्रीय21/07/2025

आगामी चुनावों से पहले शिक्षक विधायक ढिल्लो की सक्रियता, सैफ़नी में की अहम बैठक

युवक करंट से झुलसा, घायल
क्षेत्रीय20/07/2025

युवक करंट से झुलसा, घायल

क्षेत्राधिकारी ने शिवालय में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
क्षेत्रीय20/07/2025

क्षेत्राधिकारी ने शिवालय में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

सड़क हादसे में एक की मौत
क्षेत्रीय20/07/2025

सड़क हादसे में एक की मौत

समाधान दिवस में आईं 15 शिकायतें, 2 का मौके पर हुआ निस्तारण
क्षेत्रीय20/07/2025

समाधान दिवस में आईं 15 शिकायतें, 2 का मौके पर हुआ निस्तारण