पत्रकारों को सेवन सीज के मालिक ने किया सम्मानित

सुमित कुमार
डिजिटल संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। गुरुवार देर शाम शाहबाद की शान होटल सेवन सीज निकट बिलारी रोड स्थित के मालिक भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता के द्वारा शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई गई जिस बैठक में सेवेन सीज के मलिक सुरेश बाबू गुप्ता ने अपने होटल को और शानदार कैसे बनाया जाए इस बात पर चर्चा की जिस दौरान होटल सेवेन सीज की खूबसूरती की शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड टीम के द्वारा सराहना की गई। जिस दौरान शानदार पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर इस मौके पर शाहबाद से पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजि के अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान खान, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, उपाध्यक्ष राजीव भटनागर, विधिक सलाहकार अभिषेक शर्मा, सुहैल असरार खा, जहीर खान, सुमित कश्यप, सैo फहीम आतिश मियां आदि मौजूद रहे।





