नगर पंचायत कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक हुई।

मोहसिन खान
सैफनी ।नगर पंचायत कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक हुई। बैठक में सी एच सी शाहाबाद के बी एम सी सादाब अली ने संचारी रोगों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जारी रहेगा। सी एम फेलो अनुज कुमार ने सफाई नायकों को वार्डों में नियमित सफाई और फॉगिंग के निर्देश दिए। साथ ही जल भराव रोकने को कहा।नगर पंचायत के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी देंगे। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान, अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे। इसके अलावा लिपिक वीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर निर्भय कश्यप, विजय कुमार सागर और सभासद गब्बर हुसैन भी उपस्थित थे। सफाई नायक विनोद कुमार, अरशद, अखिलेश कुमार और ए एन एम आँचल यादव सहित अन्य लोग भी बैठक में शामिल हुए।





