अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ई - रिक्शा सवार सात घायल , दो रेफर

न्यूज संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार टांडा की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने शाहबाद की ओर आ रही ई रिक्शा को भगवनपुर चौराहे जारत के पास टक्कर मार दी जिसमें दो बच्चे समेत सात लोग सवार थे। ई रिक्शा में सवार शिवानी , लोगश्री , खरुल निशा, नन्हे व तीन अन्य लोग घायल हुए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और बाकी सभी लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।





