शाहबाद की आरिल नदी का डीएम ने लिया जायजा

सुमित कुमार
संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। तहसील क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली आरिल नदी का पुनरुद्धार हेतु कराये जा रहे कार्यों का जायजा लेने जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के साथ एसडीएम शाहबाद व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने नदी को पुर्नजीवित करने के लिए पिछले 02 माह में खण्ड विकास अधिकारी शाहबाद द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के दोनों ओर बरसात के समय में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में अब किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये। नदी के सम्पूर्ण क्षेत्रफल में खुदाई का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नदी पर 200-200 मीटर पर रिचार्ज साफ्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है। नदी के पुर्नजीवित होने से स्थानीय कृषकों को खेतों में सिचांई हेतु पानी की उपलब्ध सुनिश्चित हो सकेगी।





