संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राईवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। ट्रक ड्राइवर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी हरद्वारी (35) ट्रक ड्राइवर था। इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार रात वह परिवार के खाना खाकर सोया था। परिजन ने सुबह करीब पांच बजे उसक शब कमरे में फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसने रात्री मे किसी समय फांसी लगा ली थी। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नन्ही का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड गया है। कोतवाल पंकज पंत ने बताया हरद्वारी शराब जादा पीता था। स्बजन ने पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया था। इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।





