विद्युत विभाग से परेशान व्यक्ति ने लिया मुख्यमंत्री पोर्टल का सहारा

संवाददाता
शाहबाद/रामपुर। क्षेत्र में विद्युत विभाग के खिलाफ एक व्यक्ति नेमुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम मित्तरपुर अहरौला निवासी तय्यब पुत्र शकूर ने जानकारी देते हुए बताया पिछले एक बर्ष तेज आंधी के कारण दो खंबे झुक गए थे विद्युत विभाग के अधिकारी से बार-बार शिकायत करने और तहसील दिवस में भी कई बार शिकायत करने से कोई निस्तार नहीं हो पाया। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई में बेहद परेशान हु किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है ट्रांसफर भी गिर सकता ओर जान माल का नुकसान हो सकता है। अगर ट्रांसफार्मर व खंभे गिरते है कोई जान व माल नुकसान होता है उसका जिम्मेदार विद्युत विभाग शाहबाद होगा। तय्यब ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहां के दो खंबे और ट्रांसफर दोबारा रखवाया जाए बार-बार परेशान करने के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।





