अलग अलग सड़क हादसे में दो घायल

सुमित कुमार की रिपोर्ट
शाहबाद/रामपुर। गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप घायलों को घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जानकारी के अनुसार सोनपुर जिला मुरादाबाद निवासी 28 वर्षीय मुकेश पुत्र राकेश किसी कार्य से तहसील क्षेत्र में आए उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दूसरी ओर ग्राम खेड़ा शाहबाद निवासी 75 वर्षीय डालचंद पुत्र मदन लाल सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।





