बीमार गाय के बछड़े का कराया उपचार

आज की आवाज
सैफनी मंगलवार को भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी को सूचना हुई की नगर पंचायत सैफनी में बड़ी बाजार में एक गाय का बछड़ा बहुत बीमार है वह तुरंत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टर पशुधन अधिकारी हरिओम कुमार को बुलाकर गाय के बछड़े का इलाज कराया और इलाज करा कर गाय का बछड़ा गंभीर हालत में था उसे गौशाला पहुंचवाने का भी इंतजाम कराया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी पशुधन अधिकारी हरिओम कुमार सिंह, नगर पंचायत सुपरवाइजर विनोद कुमार, विशाल कुमार, पुलिस कांस्टेबल अनिल कुमार अनिकेत सिंह, प्रेमपाल सिंह, अर्जुन सिंह, नेपाल सिंह, चेतराम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।





