हिंदू रीति रिवाज से किया गाय का अंतिम संस्कार

भास्कर ब्यूरो
सैफनी भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि मझरा घाट के निकट चौराहे के बराबर से एक खेत में बिजली के तार टूटने से एक गाय मृत हो गई है जिला अध्यक्ष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना करके हाईलाइट बिजली के तार कटवा कर गाय का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी , एस आई धुरैनदर सिंह, कांस्टेबल नीरज, राजाबाबू कश्यप, प्रेम सिंह, सुंदर सिंह, अखिलेश सिंह, खेमकरन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।





