शाहबाद से आईएफटीएम यूनिवर्सिटी रवाना हुई बस

मुरादाबाद में हुई प्रिंसिपल्स मीट
श्री डालचंद शर्मा इंटर कॉलेज धुरियाई के नेतृत्व में लेजाई गई बस
सुमित कुमार
शाहबाद/ रामपुर।
आईएफटीएम यूनिवर्सिटी मुरादाबाद ने रविवार के दिन प्रिंसिपल्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शाहबाद से टीचर्स, प्रिंसिपल्स और अन्य स्कूलों के प्रबंधकों ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर यूनिवर्सिटी द्वारा कराए जा रहे कोर्सेज के बारे में जानकारी प्राप्त की। सर्वप्रथम शाहबाद क्षेत्र के प्रबंधक बड़ा गांव स्थित डालचंद शर्मा इंटर कॉलेज में एकत्रित हुए और वहां से आईएफटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा भेजी गई बस द्वारा मुरादाबाद यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे। यूनिवर्सिटी द्वारा सभी प्रबंधकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया यूनिवर्सिटी द्वारा सभी प्रबंधक को प्रिंसिपल टीचर्स के लिए भोजन की भी व्यवस्था कराई गई थी इस कार्यक्रम में शाहबाद क्षेत्र से श्री डालचंद शर्मा इंटर कॉलेज धुरियाई से प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा स्टाफ में केपी सिंह, जहीन मियां, नाजिम अली, विष्णु कश्यप, सुमित कुमार, निम्मी, सिम्मी, रिशु सक्सेना आशादीप स्कूल बड़ागांव से नीरू,क्षमा,निधि, अंशू , आर पी इंटर कॉलेज जाहिदपुर से प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, सतीश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित कुमार, ज्ञान ज्योती मांटेसरी स्कूल शाहबाद से प्रबंधक राजीव कुमार, ज्ञानदीप जूनियर हाई स्कूल भुडासी , मनोरमा इंटर कॉलेज से जगपाल और चित्रा गुप्ता, एस के इंटर कॉलेज खरसौल, मुस्लिम इंटर कॉलेज खरसौल आदि स्कूूल व कॉलेजो के लोग मौजूद रहे।





