The Public Points

स्वतंत्र पत्रकारिता — आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Categories

  • राजनीति
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • दुनिया
  • प्रौद्योगिकी
  • मनोरंजन

Quick Links

  • Home
  • Shorts
  • About Us
  • Contact Us
  • Search
  • Editorial Guidelines

Copyright © 2026 The Public Points. All rights reserved.

Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerContact
logo

The Public Points

Online — replies within a day

Back to Home
क्षेत्रीय25/04/2025

सर सय्यद इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम, जिले में प्राप्त किए शीर्ष स्थान

S
Sumit Kumar
सर सय्यद इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम, जिले में प्राप्त किए शीर्ष स्थान

सैफनी रामपुर







सैफनी। नगर के सर सय्यद इण्टर कॉलेज, की छात्राओं ने हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इंटरमीडिएट की छात्रा आफिया सैफी ने 500 में से 426 अंक (85.20%) प्राप्त कर जिले में छठा स्थान हासिल किया है, जिससे उनके पिता शाहिद हुसैन सैफी गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि बह वेल्डिंग का कार्य करते हैं। उनकी बच्ची ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है वहीं, हाई स्कूल की छात्रा अल्फ़ी ने 600 में से 550 अंक (91.67%) अर्जित कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता रईस भी अपनी बेटी की इस शानदार सफलता से बेहद खुश हैं। उनका कहना हे कि बह पैशे से किसान हे खेती का कार्य करते है । उनकी बच्ची ने जिले में दूसरा स्थान लाकर नगर ब परिवार का नाम रोशन किया हे बही, हाई स्कूल की ही एक और छात्रा गरिमा सिंह ने 600 में से 544 अंक (90.67%) प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान अपने नाम किया है। उनके पिता नितेन्द्र कुमार भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे परिवार में कोई ज्यादा पड़ा लिखा नहीं है। लेकिन बच्ची ने सफलता हासिल करके गांव अकबरपुर काब पूरे परिवार का नाम रोशन किया है इन प्रतिभाशाली छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार हुसैन ने स्वयं इन मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रधानाचार्य मुख्तार हुसैन को उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अथक प्रयासों के लिए बधाई दी, जिनकी कड़ी मेहनत का ही यह सुखद परिणाम है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुख्तार हुसैन ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनके विद्यालय के कुछ और बच्चे इस बार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर सके, लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत से अगली बार विद्यालय के छात्र निश्चित रूप से पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी सफल छात्राओं को कॉलेज में बुलाकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस खुशी के अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य अली अहमद, नईम हुसैन, शाहिद हुसैन आदि भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं को बधाई दी।

Share:
FacebookTwitterWhatsApp

Related News

आगामी चुनावों से पहले शिक्षक विधायक ढिल्लो की सक्रियता, सैफ़नी में की अहम बैठक
क्षेत्रीय21/07/2025

आगामी चुनावों से पहले शिक्षक विधायक ढिल्लो की सक्रियता, सैफ़नी में की अहम बैठक

युवक करंट से झुलसा, घायल
क्षेत्रीय20/07/2025

युवक करंट से झुलसा, घायल

क्षेत्राधिकारी ने शिवालय में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
क्षेत्रीय20/07/2025

क्षेत्राधिकारी ने शिवालय में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

सड़क हादसे में एक की मौत
क्षेत्रीय20/07/2025

सड़क हादसे में एक की मौत

समाधान दिवस में आईं 15 शिकायतें, 2 का मौके पर हुआ निस्तारण
क्षेत्रीय20/07/2025

समाधान दिवस में आईं 15 शिकायतें, 2 का मौके पर हुआ निस्तारण