भीम आर्मी का प्रतिनिति मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा

एम एम खान सैफ़नी रामपुर
सैफानी भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष पिंटू प्रधान और प्रशांत सागर ने अपनी टीम के साथ सैफनी के खरसोल गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी पुत्री के साथ हुई दरिंदगी की घटना के बारे में जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।और प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।।भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। सुरक्षा के लिहाज से थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह मय फोर्स के साथ तैनात रहे पीड़ित परिवार को समर्थन देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पिंटू प्रधान मंडल अध्यक्ष प्रशांत सागर मुस्लिम भाईचारा कमेटी बबीता रानी पूर्व प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सागर रामपुर जिला अध्यक्ष मुस्लिम भाईचारा कमेटी अशोक कुमार सागर जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार सागर जिला संगठन मंत्री विवेक कुमार सागर जिला उपाध्यक्ष बबलू सागर जिला उपाध्यक्ष शाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।





