शाहबाद में डंपर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, नौ घायल चार रेफर

संवाददाता
( विशाल जोशी )
शाहबाद/रामपुर। सवारियां लेकर जा रहे ई रिक्शा में डंपर ने मारी टक्कर, टक्कर लगने से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से चार को जिला अस्पताल रेपफर कर दिया।जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय रामपुर रोड स्थित मंडी समिति के पास डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत नौ सवारियां घायल हो गईं।वहां मौजद लोगो ने डंपर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मंडी समिति में खड़ा करवा दिया।घायलों को सीएचसी में भर्ती करायागया,जबकि चार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में सिरौली थाना क्षेत्र निवासी सतीष,अलका औरगौतम,चन्दौसी थाना क्षेत्रा निवासी युवराज, थाना मिलक क्षेत्रा निवासी ई रिक्शा चालक गुलवेज,हाजराऔर रायमिन तथा आंवला थाना क्षेत्रा के रामनगर निवासी दयावतीऔर ओमवती घायल हो गए।जिसमे से सतीश, अलका, युवराज और गुलवेज कि हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वालों में रोहित यादव,जोगिंदर सिंह,राजेंद्र मौर्य,तरुण सागर,बॉबी यादव,बलधरी यादव, राहुल मौर्य, टिंकू यादव,सुनील यादव आदि लोग शामिल रहें।





