The Public Points

स्वतंत्र पत्रकारिता — आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Categories

  • राजनीति
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • दुनिया
  • प्रौद्योगिकी
  • मनोरंजन

Quick Links

  • Home
  • Shorts
  • About Us
  • Contact Us
  • Search
  • Editorial Guidelines

Copyright © 2026 The Public Points. All rights reserved.

Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerContact
logo

The Public Points

Online — replies within a day

Back to Home
क्षेत्रीय08/10/2026

राहुल-प्रियंका गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

S
Sumit Kumar
राहुल-प्रियंका गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

काली पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर जताया विरोध, केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी


सुमित कश्यप

संवाददाता रामपुर

शाहबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में काला दिवस मनाया। इसी क्रम में शाहाबाद में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर अध्यक्ष शाज़मान आर्यन के नेतृत्व में काला दिवस मनाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर और काले वस्त्र पहनकर केंद्र सरकार तथा दिल्ली पुलिस के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का सभी को अधिकार है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने तथा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह के व्यवहार का पुरजोर विरोध करते हैं। नगर अध्यक्ष शाज़मान आर्यन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी। अन्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित हनन के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग, हाजी शाहवेज खान, जफर अली गुड्डू, नगर अध्यक्ष शाज़मान आर्यन, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी, इलियास खान, तारिक अली गुड्डू, अर्श मिर्जा, हस्सान मिर्जा, नवाज खान, तौकीर अली, आसिम अली अंसारी, रईस अहमद खान, पूर्व प्रधान हुमैद, मनोज सिंह, अमरपाल यादव, शमसुद्दीन अली समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:
FacebookTwitterWhatsApp

Related News

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
क्षेत्रीय08/10/2026

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग पर हड़ताल
क्षेत्रीय08/10/2026

नगर पंचायत कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग पर हड़ताल

खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।
क्षेत्रीय07/10/2026

खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।