The Public Points

स्वतंत्र पत्रकारिता — आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Categories

  • राजनीति
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • दुनिया
  • प्रौद्योगिकी
  • मनोरंजन

Quick Links

  • Home
  • Shorts
  • About Us
  • Contact Us
  • Search
  • Editorial Guidelines

Copyright © 2026 The Public Points. All rights reserved.

Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerContact
logo

The Public Points

Online — replies within a day

Back to Home
क्षेत्रीय07/10/2026

खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।

H
Hritik Raj Verma
खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।

खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।

संवाददाता: रितिक राज वर्मा

खुसरूपुर। थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 07 अक्टूबर 2026 बुधवार को डीएसपी फतुहा-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ रविंद्र कुमार चौपाल उपस्थित रहे साथ हीं जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार जबकि नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार, वार्ड सदस्य और क्षेत्र के तमाम मूर्ति समितियों के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे।बैठक में सीओ रविंद्र कुमार चौपाल ने सभी समिति सदस्यों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल निर्माताओं को आंधी-तूफान से होने वाले नुकसान से बचने के लिए मजबूती से पंडाल बांधने का निर्देश दिया। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और चोरी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार का प्रबंध करने का आदेश दिया गया।

सीओ ने पंडाल निर्माताओं को बिजली तारों की सही और सुरक्षित वायरिंग व्यवस्था करने का भी आदेश दिया, ताकि शॉर्ट सर्किट और करंट लगने जैसी दुर्घटनाएं न घटे। साथ हीं, पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना की निगरानी की जा सके।वहीं डीएसपी फतुहा 2 संजीव कुमार ने बैठक में सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि सभी समिति सदस्यों का पहचान पत्र अनिवार्य होगा। उन्होंने पूजा समितियों से दो प्रकार की बाउंड (जिम्मेदारी) की बात कही पहली बाउंड आपसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की कही गई और दूसरी बाउंड मूर्ति पंडाल में किसी भी सदस्य की लापरवाही से किसी भी प्रकार की घटना के लिए समिति की जिम्मेदारी तय होगी।

डीएसपी ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने डीजे व्यवस्था पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रावधान रखा। बैंड और स्पीकर के साथ विसर्जन तथा बेस बॉक्स लगाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया। किसी भी प्रकार के राजनीतिक बैनर लगाने पर सख्त मनाही की गई।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीएसपी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जो महिलाओं और बच्चों की हर प्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

विद्युत आपूर्ति संबंधित कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा, खुले तारों को भी सही किया जाएगा। संजीव कुमार ने यह भी कहा कि आपके नजर में बिजली संबंधित समस्या नजर आए तो सीधा हमसे संपर्क करें समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में एसआई शिवजी प्रसाद यादव, एसआई शकील अंसारी, एसआई मोतीलाल ठाकुर, एसआई सुरेंद्र पासवान और एसआई झूलन पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Share:
FacebookTwitterWhatsApp

Related News

वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज विवाद का सच: क्यों उड़ रही हैं अफवाहें और क्या है इन आरोपों की असलियत?
देश-दुनिया06/10/2026

वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज विवाद का सच: क्यों उड़ रही हैं अफवाहें और क्या है इन आरोपों की असलियत?

नीतीश के 'शांतिदूत' भी नहीं बुझा पाए आग! अनंत सिंह और नीरज कुमार की सियासी अदावत में नया ट्विस्ट
राजनीति05/10/2026

नीतीश के 'शांतिदूत' भी नहीं बुझा पाए आग! अनंत सिंह और नीरज कुमार की सियासी अदावत में नया ट्विस्ट

 हैदराबाद मंदिर में हमला! संतोषी माता मंदिर में क्या हुआ? | बड़ा खुलासा 😱
राज्य - शहर04/10/2026

हैदराबाद मंदिर में हमला! संतोषी माता मंदिर में क्या हुआ? | बड़ा खुलासा 😱

 चुनाव आयोग के खिलाफ संग्राम: क्या है 13 करोड़ वोटर्स और CJP-नसीरुद्दीन शाह विवाद की सच्चाई?
राजनीति04/10/2026

चुनाव आयोग के खिलाफ संग्राम: क्या है 13 करोड़ वोटर्स और CJP-नसीरुद्दीन शाह विवाद की सच्चाई?