The Public Points

स्वतंत्र पत्रकारिता — आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Categories

  • राजनीति
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • दुनिया
  • प्रौद्योगिकी
  • मनोरंजन

Quick Links

  • Home
  • Shorts
  • About Us
  • Contact Us
  • Search
  • Editorial Guidelines

Copyright © 2026 The Public Points. All rights reserved.

Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerContact
logo

The Public Points

Online — replies within a day

Back to Home
क्षेत्रीय08/10/2026

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

S
Sumit Kumar
यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क का व्यापारियों ने किया विरोध, तहसीलदार को सौंपा प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन


सुमित कश्यप

संवाददाता रामपुर

शाहबाद/रामपुर। यूपीआई भुगतान पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) काटे जाने के प्रस्ताव के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहबाद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल की ओर से प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार अमित कुमार सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई भुगतान पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लिए जाने की घोषणा की गई है। व्यापारियों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि प्रदेश का कोई भी व्यापारी इस अतिरिक्त शुल्क को स्वीकार नहीं करेगा। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश मंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुलबकार शमसी (मोना), नगर महामंत्री मौ. जुबैर खां (गौरे खां) सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Share:
FacebookTwitterWhatsApp

Related News

राहुल-प्रियंका गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
क्षेत्रीय08/10/2026

राहुल-प्रियंका गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

नगर पंचायत कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग पर हड़ताल
क्षेत्रीय08/10/2026

नगर पंचायत कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग पर हड़ताल

खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।
क्षेत्रीय07/10/2026

खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।