The Public Points

स्वतंत्र पत्रकारिता — आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Categories

  • राजनीति
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • दुनिया
  • प्रौद्योगिकी
  • मनोरंजन

Quick Links

  • Home
  • Shorts
  • About Us
  • Contact Us
  • Search
  • Editorial Guidelines

Copyright © 2026 The Public Points. All rights reserved.

Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerContact
logo

The Public Points

Online — replies within a day

Back to Home
राजनीति24/10/2024

बेलागंज और इमामगंज से जन सुराज के उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल, प्रशांत किशोर की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

S
sonu singh
बेलागंज और इमामगंज से जन सुराज के उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल, प्रशांत किशोर की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गया। आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवारों ने गुरुवार, 24 अक्टूबर को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बेलागंज से मोहम्मद अमजद और इमामगंज से डॉ. जितेंद्र पासवान ने गुरुवार को गया के डीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर गया की सड़कों पर हजारों की सख्या में लोगों ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ गया शहर स्थित गया कॉलेज के खेल परिसर मैदान से जिला समाहरणालय तक पदयात्रा की। नामांकन सभा और पदयात्रा के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। खेल परिसर, गया कॉलेज से निकाली गई पदयात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया, जो पूरे गया शहर को जन सुराज के नारों से गुंजायमान करते रहे।

जन सुराज के उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे अभियान की ताकत उसकी ईमानदारी और निष्ठा में है, न कि वाहनों या लोगों की संख्या में। हम इस अभियान में पिछले दो वर्षों से पैदल ही गांव-गांव जा रहे हैं, उसी तरह आज भी हम नामांकन दाखिल करने के लिए वाहन में नहीं बल्कि पैदल ही आए हैं।

प्रशांत किशोर ने बताया कि आज 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी के गठन के बाद पहली बार पार्टी का कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहा है। जन सुराज के सभी कार्यकर्ता, समर्थक और जन सुराज को बिहार का भविष्य मानने वाले सभी लोग काफी उत्साह दिखा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पिछले 30-35 वर्षों से लालू जी के अपराधियों के जंगलराज और अब नीतीश कुमार के अफसरों के जंगलराज से तंग आ चुकी है। अब जनता इन दोनों पार्टियों को बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि 23 नवंबर को जब उपचुनाव के नतीजे आएंगे तो जन सुराज पार्टी के चारों उम्मीदवार जीतेंगे।

बेलागंज विधानसभा से उम्मीदवार मोहम्मद अमजद (53 वर्ष):
मोहम्मद अमजद की राजनीति में उनकी प्रभावशाली पृष्ठभूमि रही है। वह 2010 में जदयू के टिकट पर बेलागंज से चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें 48,441 वोट मिले थे। इसके अलावा, 2005 के चुनावों में भी उन्होंने जदयू और लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह भलुवा 1 पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं और क्षेत्र में अपने सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते हैं।

इमामगंज विधानसभा से उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र पासवान:*
डॉ. जितेंद्र पासवान पेशे से डॉक्टर हैं और न्यूनतम शुल्क में बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। कोविड-19 के दौरान शेरघाटी अनुमंडल में उन्होंने मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई थी। वह पूर्व में मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। जन सुराज के उम्मीदवार के रूप में वह समाज सेवा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में जनता की सेवा करने का वादा किया हैं।

Share:
FacebookTwitterWhatsApp

Related News

नीतीश के 'शांतिदूत' भी नहीं बुझा पाए आग! अनंत सिंह और नीरज कुमार की सियासी अदावत में नया ट्विस्ट
राजनीति05/10/2026

नीतीश के 'शांतिदूत' भी नहीं बुझा पाए आग! अनंत सिंह और नीरज कुमार की सियासी अदावत में नया ट्विस्ट

 चुनाव आयोग के खिलाफ संग्राम: क्या है 13 करोड़ वोटर्स और CJP-नसीरुद्दीन शाह विवाद की सच्चाई?
राजनीति04/10/2026

चुनाव आयोग के खिलाफ संग्राम: क्या है 13 करोड़ वोटर्स और CJP-नसीरुद्दीन शाह विवाद की सच्चाई?

बेलागंज में उम्मीदवार चयन को लेकर हुए नारेबाजी पर प्रशांत किशोर का बयान, बोले - ये जन सुराज की ताकत है कि लोग उम्मीदवार बनने के लिए इच्छुक हैं
राजनीति19/10/2024

बेलागंज में उम्मीदवार चयन को लेकर हुए नारेबाजी पर प्रशांत किशोर का बयान, बोले - ये जन सुराज की ताकत है कि लोग उम्मीदवार बनने के लिए इच्छुक हैं

बिहार उपचुनाव: BJP को ठुकराने वाले कौन हैं एसके सिंह? तरारी की जंग में PK ने लगाया रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल पर दांव
राजनीति17/10/2024

बिहार उपचुनाव: BJP को ठुकराने वाले कौन हैं एसके सिंह? तरारी की जंग में PK ने लगाया रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल पर दांव

In setback for Delhi’s AAP govt, Supreme Court upholds L-G’s power to nominate 10 aldermen to MCD
राजनीति05/08/2024

In setback for Delhi’s AAP govt, Supreme Court upholds L-G’s power to nominate 10 aldermen to MCD