रंगदारी टैक्स मांगने पहुंचा अपराधी, पुलिस कि सतर्कता से पहुँचा जेल।

बेगूसराय। सोमवार 26/08/24 की रात वीरपुर में रंगदारी टैक्स मांगने पहुंचे अपराधियों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन के भाई मुन्नू कुमार सिंह को बुरी तरह जख्मी कर दिया। यह हमला उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान आइसक्रीम फैक्ट्री पर वीरपुर में हुई है। वीरपुर डायल 112 की टीम के एएसआइ संजीव कुमार मिश्रा ने दलबल के साथ पहुंचकर दो आरोपि को गिरफ्तार किया। एक को जेल भेज दिया और एक आरोपी पुलिस कस्टडी में इलाजरत है,मौके से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया है।
इस संबंध में जख्मी मुन्नू कुमार सिंह के भाई वीरपुर पश्चिमी पंचायत निवासी चुन्नू कुमार चंदन ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर वीरपुर निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र शुभम सिंह, फजिलपुर निवासी गणेश सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार, वीरपुर पूर्वी निवासी छोटू कुमार उर्फ विकास कुमार समेत 5 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बीते सोमवार की 10:30 और 11 बजे की रात्रि में उक्त सभी आरोपीयों ने आइसक्रीम फैक्ट्री पर आया और 2 लाख रुपए की रंगदारी टैक्स की मांग की। इसी दौरान विरोध करने पर उक्त सभी आरोपीयों ने मेरे भाई मन्नू को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान मेरे साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट में मेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी दौरान शुभम सिंह ने गल्ला से लगभग तीस हजार रुपए निकाल लिया। शुभम सिंह और उसके पूरे परिवार पर इससे पहले भी कई अपराधिक मामले जैसे किडनैपिंग,रंगदारी,हत्या और जमीन हरपने जैसा मामला दर्ज है और उसके पिता, चाचा , चचेरा भाई कई बार जेल भी गया है!
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कांड संख्या 169/24 के आरोपी वीरपुर निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र शुभम सिंह को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई हेतु बेगूसराय जेल भेज दिया गया है। शेष बचे सभी नामजद आरोपीयों की गिरफ्तार हेतु छापेमारी चल रही है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



